हवन के साथ लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का समापन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 6:02 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-9) परिचय-भंडारे में शामिल श्रद्धालु.नवीनगर (औरंगाबाद). प्रखंड के चंद्रगढ़ पहाड़ी पर आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रविवार को संपन्न हो गया. महायज्ञ के यजमान बने ललित चौधरी के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने सामूहिक हवन के बाद यज्ञ की समाप्ति की. इसके साथ एक विशाल भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किये. इस यज्ञ […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-9) परिचय-भंडारे में शामिल श्रद्धालु.नवीनगर (औरंगाबाद). प्रखंड के चंद्रगढ़ पहाड़ी पर आयोजित लक्ष्मी नारायण महायज्ञ रविवार को संपन्न हो गया. महायज्ञ के यजमान बने ललित चौधरी के साथ अन्य श्रद्धालुओं ने सामूहिक हवन के बाद यज्ञ की समाप्ति की. इसके साथ एक विशाल भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किये. इस यज्ञ में चित्रकुट से आयी महिला कथाकार उषा रामायणी ने प्रवचन किया. भंडारे में पूर्व प्रमुख संजीव कुमार सिंह, आमोद चंद्रवंशी, सुमन कुमार सिंह व ललित नारायण सिंह समेत कई लोगों का योगदान महत्वपूर्ण था. प्रसाद वितरण में उक्त लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. यज्ञ समिति के कार्यकर्ताओं ने बताया कि दूर-दराज से आये संत महात्माओं की सामूहिक विदाई करने के बाद विशेष बैठक की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन