कुमार अवनिश बने शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 5:02 PM

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद). रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय के परिसर में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की एक बैठक की हुई. इसकी अध्यक्षता विंदेश्वरी प्रसाद सिन्हा व संचालन प्रखंड सचिव अवधेश कुमार सिंह ने किया. सर्वसम्मति से नयी कमेटी गठित की गयी. इसमें कुमार अवनिश को अध्यक्ष, लाल मोहन सिंह को सचिव, अवेध कुमार सिंह, सत्येंद्र […]

विज्ञापन

रफीगंज (औरंगाबाद). रानी ब्रजराज उच्च विद्यालय के परिसर में बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की एक बैठक की हुई. इसकी अध्यक्षता विंदेश्वरी प्रसाद सिन्हा व संचालन प्रखंड सचिव अवधेश कुमार सिंह ने किया. सर्वसम्मति से नयी कमेटी गठित की गयी. इसमें कुमार अवनिश को अध्यक्ष, लाल मोहन सिंह को सचिव, अवेध कुमार सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह को राज्य पार्षद सदस्य, रंधीर कुमार, प्रभात कुमार, जमील अहमद, जयनेंद्र कुमार, जिला पार्षद सदस्य, कुमार संजु सिंह व शैलेंद्र प्रसाद को उपाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चयन किया गया. अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद सिन्हा ने कहा कि नयी कमेटी गठित की है. नये कमेटी में चयनित लोगों से शिक्षकों के लिए व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की उम्मीद है. इस पर यह नयी कमेटी खरी उतरेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन