विजय बाबू की कृति सदैव रहेगी याद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 5:02 PM
मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर के आंगन में जन्में, पले -बढ़े व बिहार की राजनीतिक पटल पर एक गहरी छाप छोड़ने वाले विजय कुमार सिंह की मौत से पूरा मदनपुर ही नहीं रफीगंज विधानसभा मर्माहत हो चुका है. मदनपुर धर्मशाला परिसर में आयोजित शोकसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजय बाबू की […]
मदनपुर (औरंगाबाद)मदनपुर के आंगन में जन्में, पले -बढ़े व बिहार की राजनीतिक पटल पर एक गहरी छाप छोड़ने वाले विजय कुमार सिंह की मौत से पूरा मदनपुर ही नहीं रफीगंज विधानसभा मर्माहत हो चुका है. मदनपुर धर्मशाला परिसर में आयोजित शोकसभा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों व राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विजय बाबू की कृति सदैव याद रहेगी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के प्रखंड अध्यक्ष लव कुमार सिंह व देखरेख ई शिवपूजन यादव ने की. जदयू प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि डॉ विजय बाबू राजनीतिक के पुरोधा थे. विपरीत परिस्थितियों में भी बड़े-बड़े काम कर विरोधियों को मात देने में पीछे नहीं रहे. इस मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष संजीव सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विश्वनाथ सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव डॉ गुप्तेश्वर यादव, पंचायत समिति सदस्य राकेश सिंह, नागेंद्र यादव सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










