(फोटो नंबर-19) परिचय-गोदाम का निरीक्षण करते डीएम नवीन चंद्र झा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 7:01 PM
किसके अनुमति से बन रहा गोदाम, रोका डीएम ने एसएफसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित मिले एजीएमऔरंगाबाद (नगर)सदर प्रखंड कार्यालय स्थित एसएफसी गोदाम का गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एजीएम के बारे में उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ की. इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि एजीएम साहब […]
किसके अनुमति से बन रहा गोदाम, रोका डीएम ने एसएफसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण,अनुपस्थित मिले एजीएमऔरंगाबाद (नगर)सदर प्रखंड कार्यालय स्थित एसएफसी गोदाम का गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में एजीएम के बारे में उपस्थित कर्मचारियों से पूछताछ की. इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि एजीएम साहब नवीनगर गये थे, लौट रहे हैं. इस पर जिलाधिकारी भड़क उठे और एसएफसी प्रबंधक को फोन लगाये, पर, वह भी पटना मिटिंग में थे. जब गोदाम के अंदर निरीक्षण किया तो काफी खामियां मिली. वहीं पास में बन रहे गोदाम भवन को देख कर नाराजगी जतायी. सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी किशोर कुमार को निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि ये अधिकारियों का आवासीय परिसर है. किन के अनुमति से गोदाम का निर्माण हो रहा है.अभी रोक लगाये. इसके बाद निर्माणाधीन इवीएम गोदाम का निरीक्षण किया, तो वहां जांच के क्रम में घटिया ईंट का प्रयोग देखा. इस पर डीएम ने बीडीओ को निर्देश देते हुए तत्काल ईंट का सेंपल लेते हुए प्रयोगशाला में जांच कराने का निर्देश दिया. इसके बाद डीएम ने मनरेगा कार्यालय का निरीक्षण किया. यहां कार्यालय में गंदगी को देख कर भड़क गये और कहा कि इस तरह का हाल कार्यालय में नहीं होना चाहिए. गंदगी को अपने स्तर से साफ करें. निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाची पदाधिकारी जय किशोर सिंह उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










