समय पर करें समस्याओं का समाधान : डीडीसी :

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 7:01 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-22,23) परिचय- कार्यशाला को संबोधित करते डीडीसी भुनेश्वर मिश्रा, कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारीशिकायत लेकर आये लोगों से अधिकारी करें अच्छा व्यवहार औरंगाबाद (नगर)गुरुवार को सरकार के निर्देश पर योजना भवन के सभाकक्ष में लोक संवेदना अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह व उप विकास […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-22,23) परिचय- कार्यशाला को संबोधित करते डीडीसी भुनेश्वर मिश्रा, कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारीशिकायत लेकर आये लोगों से अधिकारी करें अच्छा व्यवहार औरंगाबाद (नगर)गुरुवार को सरकार के निर्देश पर योजना भवन के सभाकक्ष में लोक संवेदना अभियान के तहत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता सुरेश प्रसाद साह व उप विकास आयुक्त भुनेश्वर मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस मौके पर उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए अपर समाहर्ता श्री साह ने कहा कि सरकारी सेवक का काम लोक सेवा करना है. कोई भी वृद्ध, विकलांग, असहाय, गरीब सहित अन्य व्यक्ति शिकायत लेकर कार्यालय में आते है तो उनसे विनम्रता पूर्वक व्यवहार करें और जो समस्या है उसका निराकरण सही समय पर करें. ताकि उनका कार्य सही समय पर हो सके. ऐसा न करें की उन्हें शिकायत करने में कोई पीड़ा हो. अक्सर देखा जाता है कि पदाधिकारी के पास लोग शिकायत करने के लिए आते हैं तो उनसे अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है, जिससे उनके आत्मा में दुख होता है. इसी तरह का व्यवहार में जिले के तमाम पदाधिकारी करेंगे. साथ ही संवेदना प्रकट करते हुए मामला का निराकरण करेंगे. इस मौके पर एसडीओ भीम प्रसाद, दाउदनगर एसडीपीओ अनवर जावेद, नजारत उप समाहर्ता प्रमोद पांडेय, रविकांत शर्मा, विजय कुमार सिंह व पुरुषोत्तम पासवान सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन