पेंशन रुपये का करें सदुपयोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 6:01 PM
शिविर लगा कर पेंशनधारियों को दिये जा रहे रुपये (फोटो नंबर-13)परिचय-पेंशनधारियों को पेंशन के रुपये देते उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंहदाउदनगर (अनुमंडल)नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 की पचकठवा मुहल्ले में पटना के फाटक मध्य विद्यालय के पास आयोजित शिविर में वार्ड संख्या 21 व 22 के पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के […]
शिविर लगा कर पेंशनधारियों को दिये जा रहे रुपये (फोटो नंबर-13)परिचय-पेंशनधारियों को पेंशन के रुपये देते उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंहदाउदनगर (अनुमंडल)नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 21 की पचकठवा मुहल्ले में पटना के फाटक मध्य विद्यालय के पास आयोजित शिविर में वार्ड संख्या 21 व 22 के पेंशनधारियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के रुपये राशि दिये ये. इस दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रभारी कमल पासवान ने लगभग डेढ़-सौ पेंशनधारियों के बीच डेढ़ लाख रुपये बांटे. नगर पंचायत के उप मुख्य पार्षद कौशलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि पेंशन के रुपये से आवश्यक कार्य करें. इसे दुरुपयोग न करें. सरकार द्वारा लागू नये दर से तीन-तीन महीने का पेंशन दी गयी. कमल पासवान ने कहा कि सभी वार्डों में शिविर लगा कर पेंशन के रुपये दिये जा रहे हैं. जो पेंशनधारी शिविर में आकर रुपये नहीं लेंगे उन्हें कार्यालय में आकर लेने को कहा. मौके पर नगर पंचायत कर्मचारी युगेश प्रसाद, विकास मित्र लाल मोहन राम व अजय कुमार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










