लीकेज पाइप से सड़क पर बह रहा पानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2014 6:01 PM
कुटुंबा (औरंगाबाद) अंबा में वाटर सप्लाइ के लिए बिछायी गयी पाइप लीकेज होने से सड़कों पर पानी बह रहा है. सड़कों पर जलजमाव हो गया है. इससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. अंबा के नवीनगर रोड में बस स्टैंड के समीप पिछले दो दिनों से पानी लीकेज है. लेकिन, विभाग कर इस […]
कुटुंबा (औरंगाबाद) अंबा में वाटर सप्लाइ के लिए बिछायी गयी पाइप लीकेज होने से सड़कों पर पानी बह रहा है. सड़कों पर जलजमाव हो गया है. इससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हो रही है. अंबा के नवीनगर रोड में बस स्टैंड के समीप पिछले दो दिनों से पानी लीकेज है. लेकिन, विभाग कर इस पर कोई ध्यान नहीं है. विदित हो कि अंबा में पानी टंकी से पानी की सप्लाइ करने के लिए सड़क के किनारे पाइप बिछायी गयी है. सड़क के बगल में जगह-जगह पर नल लगाये गये हैं. कई वर्षों से कार्य होने के बाद इन दिनों पानी की सप्लाइ शुरू की गयी है. पानी सप्लाइ होने के साथ ही पाइप लीकेज है. बताते चलें कि गत वर्ष भी पाइप से पानी छोड़ा गया था. पानी छोड़ते ही चौके के समीप पाइप लीकेज थी. पाइप को लीकेज होने से पानी की सप्लाइ बंद कर दी गयी थी. पीएचइडी के जेइ मनोज कुमार ने बताया कि पाइप में पानी छोड़ कर जांच की जा रही थी. जहां भी पाइप लीकेज होगी उसे मरम्मत की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










