कन्या विवाह योजना का चेक वितरित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय परिसर में नगर पंचायत समेत 26 पंचायतों के कन्या विवाह योजना के लाभुकों के बीच चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया गया. प्रति लाभुक पांच हजार रुपये का चेक बीडीओ प्रभात रंजन ने दिया. इस मौके पर पूर्व प्रमुख संजीव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप, सुनील सिंह समेत […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) प्रखंड मुख्यालय परिसर में नगर पंचायत समेत 26 पंचायतों के कन्या विवाह योजना के लाभुकों के बीच चेक के माध्यम से राशि का वितरण किया गया. प्रति लाभुक पांच हजार रुपये का चेक बीडीओ प्रभात रंजन ने दिया. इस मौके पर पूर्व प्रमुख संजीव कुमार सिंह, पूर्व मुखिया प्रिंस प्रताप, सुनील सिंह समेत प्रखंड के विकास मित्र उपस्थित थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि हरिहर उरदाना पंचायत के 23 लाभुकों, चंद्रगढ़ पंचायत के 114, बेलाई पंचायत के 76, केरका के 54, खजुरी पांडू के 38, कंकेर के 44, मुंगिया के 26 लाभुकों समेत रामपुर, महुंआव,तोल आदि सभी पंचायत के कन्या विवाह योजना लाभुकों के बीच चेक वितरण किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन