छाया रहा राशन-केरोसिन नहीं देने का मामला(फोटो नंबर-17)कैप्शन- फरियाद सुनते डीएम नवीन चंद्र झा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 7:02 PM
औरंगाबाद (नगर) गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियादें सुनीं. जिलाधिकारी ने कुल 93 मामलों की सुनवाई की. इस दौरान विभिन्न तरह के मामले सामने आये. देव प्रखंड के भटकुर निवासी जितेंद्र पाल ने शिकायत की कि पूर्वी केताकी के मुखिया व पंचायत सचिव बिना कार्य कराये ही […]
औरंगाबाद (नगर) गुरुवार को जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने जनता दरबार लगा कर लोगों की फरियादें सुनीं. जिलाधिकारी ने कुल 93 मामलों की सुनवाई की. इस दौरान विभिन्न तरह के मामले सामने आये. देव प्रखंड के भटकुर निवासी जितेंद्र पाल ने शिकायत की कि पूर्वी केताकी के मुखिया व पंचायत सचिव बिना कार्य कराये ही बीआरजीएफ योजना की राशि की निकासी कर ली. बसडीहा खुर्द गांव से पहुंचे परमानंद राम ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह द्वारा बीपीएल परिवारों को लगभग छह माह से राशन केरोसिन नहीं दिया जा रहा है. पूछने पर बताते हैं कि राशन का उठाव नहीं हुआ है. जहां जाना है, शिकायत करो. नीमा आजन गांव से पहुंचे दिलीप कुमार सिंह ने शिकायत की कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी का बैठक नहीं हुई और छह सदस्य फर्जी तरीके से बना लिया. बल्हाबार गांव से पहुंचे सुनील सिंह ने शिकायत की कि पैक्स अध्यक्ष द्वारा नवंबर में राशन व खाद उपलब्ध नहीं कराया गया. बरई बिगहा गांव से पहुंचे ध्रुव कुमार ने बताया कि डीलर रामेश्वर प्रसाद द्वारा तीन लीटर केरोसिन तेल देने के बजाये ढाई लीटर ही दिया जाता है और पैसा अधिक लिया जाता है. डीएम ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










