नेत्रहीन एक्यूप्रेशर चिकित्सक को मिला उपकरण
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 7:02 PM
दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर के नेत्रहीन एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ विकास मिश्रा को वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद शकीला बानो ने एक्यूप्रेशर उपकरण दिया. वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि तारिक अनवर व वार्ड पार्षद बसंत कुमार ने डॉ मिश्रा के पुराना शहर स्थित क्लिनिक में जाकर डॉल्फिन उपकरण दिया. इन लोगों ने कहा कि डॉ मिश्रा नेत्रहीन […]
दाउदनगर (अनुमंडल) दाउदनगर के नेत्रहीन एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ विकास मिश्रा को वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद शकीला बानो ने एक्यूप्रेशर उपकरण दिया. वार्ड पार्षद के प्रतिनिधि तारिक अनवर व वार्ड पार्षद बसंत कुमार ने डॉ मिश्रा के पुराना शहर स्थित क्लिनिक में जाकर डॉल्फिन उपकरण दिया. इन लोगों ने कहा कि डॉ मिश्रा नेत्रहीन होते हुए भी एक्यूप्रेशर पद्धति से बेहतर उपचार करते हैं. इसका लाभ लोगों को मिल रहा है. डॉ विकास मिश्र प्रत्येक मंगलवार व गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंच कर लोगों का मुफ्त इलाज करते हैं. इस मौके पर धर्मेंद्र कुमार व नंद किशोर आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










