खाद्यान्न वितरण कराने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 6:02 PM
दाउदनगर (अनुमंडल)नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद शकीला बानो ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर खाद्य सुरक्षा योजना 2011 के अंतर्गत लाभार्थियों की दूसरी सूची लागू कर खाद्यान्न वितरण कराने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी दी गयी है. आवेदन में कहा […]
दाउदनगर (अनुमंडल)नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार के वार्ड पार्षद शकीला बानो ने अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन देकर खाद्य सुरक्षा योजना 2011 के अंतर्गत लाभार्थियों की दूसरी सूची लागू कर खाद्यान्न वितरण कराने की मांग की है. आवेदन की प्रतिलिपि जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी दी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि जिला आपूर्ति कार्यालय औरंगाबाद से प्रखंड आपूर्ति कार्यालय दाउदनगर को महीनों पूर्व लगभग 2133 कार्ड प्राप्त हुए हैं, जिसमें खाद्य सुरक्षा के लाभार्थियों की प्रथम सूची से वंचित व्यक्तियों का नाम अंकित है. अब तक कार्ड वितरण नहीं होने से गरीबों का सारा बजट चरमरा गया है. गरीबों को 20 से 25 रुपये किलो तक चावल व गेहूं खरीदने पर विवश होना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










