जिलाधिकारी से मिला शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 5:01 PM
शिक्षकों ने डीएम को स्थानांतरण की समस्याओं से कराया अवगत औरंगाबाद (कोर्ट)बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिला. इस दौरान शिक्षकों ने जिलाधिकारी का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया. शिक्षकों ने शिकायत की कि स्थानांतरण हेतु लगभग डेढ़ सौ शिक्षकों द्वारा आवेदन जिला शिक्षा […]
शिक्षकों ने डीएम को स्थानांतरण की समस्याओं से कराया अवगत औरंगाबाद (कोर्ट)बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) का एक आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को जिलाधिकारी से मिला. इस दौरान शिक्षकों ने जिलाधिकारी का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया. शिक्षकों ने शिकायत की कि स्थानांतरण हेतु लगभग डेढ़ सौ शिक्षकों द्वारा आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में दिया गया था, लेकिन उसमें से सिर्फ नौ शिक्षकों का ही स्थानांतरण किया गया है, यह न्यायोचित नहीं है. जबकि, मगध प्रमंडल गया के क्षेत्रीय उपशिक्षा के निदेशक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि स्नातक प्रशिक्षित वेतनमान में प्रोन्नति के बाद पदस्थापित शिक्षक जो स्थानांतरण चाहते हैं, उनका शत-प्रतिशत स्थानांतरण किया जाये. शिक्षकों ने इस दौरान कहा कि फिलहाल कई ऐसे शिक्षक हैं जो प्रतिदिन सौ किलोमीटर की दूरी तय कर अपने विद्यालय पहुंचते हैं, जिसके कारण उन्हें काफी परेशानी होती है. जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा ने शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद जल्द ही उसके समाधान का आश्वासन दिया है. प्रतिनिधिमंडल में संघ के महासचिव नागेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष नवल किशोर, उपाध्यक्ष डॉ मधेश्वर सिंह, सचिव गोपाल प्रसाद गुप्ता व अन्य शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










