(फोटो नंबर-25)कैप्शन- दौड़ में भाग लेते बच्चे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 4:02 PM
‘प्रतियोगिता से बच्चों का बढ़ता मनोबल’औरंगाबाद (नगर)बारुण प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र टेंगरा के मध्य विद्यालय बसडीहा में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन संकुल समन्वयक देवेंद्र कुमार सिंह ने फीता काट कर किया. इस दौरान सौ मीटर, चार सौ मीटर दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, एकल गीत, क्विज, पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चे भाग लिये. […]
‘प्रतियोगिता से बच्चों का बढ़ता मनोबल’औरंगाबाद (नगर)बारुण प्रखंड के संकुल संसाधन केंद्र टेंगरा के मध्य विद्यालय बसडीहा में तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन संकुल समन्वयक देवेंद्र कुमार सिंह ने फीता काट कर किया. इस दौरान सौ मीटर, चार सौ मीटर दौड़, कबड्डी, वॉलीबॉल, एकल गीत, क्विज, पेंटिंग प्रतियोगिता में बच्चे भाग लिये. सौ मीटर दौड़ में संजीत कुमार, चार सौ मीटर दौड़ में रामाकांत कुमार, बालिका वर्ग में सौ मीटर दौड़ में अनु कुमारी, चार सौ मीटर की दौड़ में शोभा कुमारी को प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए संकुल समन्वयक ने कहा कि सरकार द्वारा खेल के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है, ताकि बच्चों का मनोबल बढ़ सके. इस मौके पर प्रधानाध्यापक राजू रंजन सिंह, मधुसूदन पाठक, अजीत कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










