ऑन लाइन बिजली बिल जमा कराने की मांग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2014 4:02 PM
दाउदनगर (औरंगाबाद). बिजली विभाग द्वारा सहज वसुधा केंद्र दाउदनगर को कमीशन नहीं दिये जाने के कारण केंद्र द्वारा ऑन लाइन बिजली बिल जमा करना बंद कर दिया गया है. इसके कारण शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बील जमा करने में परेशानी हो रही है. हालांकि, बिजली विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय में एक संग्राहक बहाल किया […]
दाउदनगर (औरंगाबाद). बिजली विभाग द्वारा सहज वसुधा केंद्र दाउदनगर को कमीशन नहीं दिये जाने के कारण केंद्र द्वारा ऑन लाइन बिजली बिल जमा करना बंद कर दिया गया है. इसके कारण शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बील जमा करने में परेशानी हो रही है. हालांकि, बिजली विभाग द्वारा प्रखंड मुख्यालय में एक संग्राहक बहाल किया गया है. परंतु, वहां ऑन लाइन बिजली बिल जमा नहीं हो रहा है. पैसा जमा करने के बाद उपभोक्ताओं को सिर्फ रसीद मिल रही है. उपभोक्ताओं का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय में बिजली विभाग ने जो काउंटर खोला है वहां पर किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं है. धूप में भी बाहर खड़ा रहना पड़ता है. इससे परेशानी होती है. उपभोक्ताओं ने कहा कि ऑन लाइन बिजली बिल जमा होने से काफी सुविधा होती थी. उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










