व्यापार मंडल की बैठक में धान खरीद पर चर्चा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 8:02 PM

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा प्रखंड व्यापार मंडल की बैठक प्रखंड परिसर स्थित कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें धान अधिप्राप्ति, तौल मशीन, सिलाई मशीन, नमी मापक यंत्र सहित उपस्कर की खरीद पर विचार किया गया. सदस्यों ने सर्वसम्मति से व्यापार मंडल अध्यक्ष को धान खरीद करने के लिए अधिकृत किया […]

विज्ञापन

कुटुंबा (औरंगाबाद)कुटुंबा प्रखंड व्यापार मंडल की बैठक प्रखंड परिसर स्थित कार्यालय में सोमवार को अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई. इसमें धान अधिप्राप्ति, तौल मशीन, सिलाई मशीन, नमी मापक यंत्र सहित उपस्कर की खरीद पर विचार किया गया. सदस्यों ने सर्वसम्मति से व्यापार मंडल अध्यक्ष को धान खरीद करने के लिए अधिकृत किया है. अध्यक्ष ने वर्ष 2014-15 के धान अधिप्राप्ति के लिए एक करोड़ रुपये कैश क्रेडिट करने का प्रस्ताव दिया है. विदित हो कि सरकार के प्रधान सचिव के पत्र के आलोक में बैठक आयोजित की गयी है और पूरे प्रखंड के किसानों से धान की खरीदारी की जानी है. इस अवसर पर बीसीओ महफूज आलम, सदस्य कुमुद रंजन मिश्र, अशोक कुमार सिंह व अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन