लंबी व ऊंची कूद में कंचन ने मारी बाजी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2014 7:02 PM

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) मध्य विद्यालय नवीनगर में संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट सह तरंग प्रतियोगिता 2015 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी व समन्वयक उमाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग कार्यक्रम में मध्य विद्यालय नवीनगर समेत मध्य विद्यालय चंद्रगढ़, दुन्द्ररा रामपुर, बारा, […]

विज्ञापन

नवीनगर (औरंगाबाद) मध्य विद्यालय नवीनगर में संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट सह तरंग प्रतियोगिता 2015 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय प्रधानाध्यापिका रेखा कुमारी व समन्वयक उमाशंकर सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग कार्यक्रम में मध्य विद्यालय नवीनगर समेत मध्य विद्यालय चंद्रगढ़, दुन्द्ररा रामपुर, बारा, कोसडीहरा, खरौंधा आदि विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन मुस्ताक अहमद ने किया. प्रतियोगिता के दौरान 100 से 400 मीटर दौड़, रीले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, वॉलीबॉल, सुगम संगीत, पेंटिंग,क्विज आयोजित किये गये. कार्यक्रम को संपन्न कराने में शारीरिक शिक्षक नरेंद्र प्रसाद शर्मा, कुंदन कुमार, उदय कुमार शामिल थे. बड़े सहजता से सभी बच्चों को खेल संपन्न कराया. कार्यक्रम के दौरान सफल प्रतिभागियों की घोषणा करते हुए 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग से मध्य विद्यालय कोसडीहरा के रूबी कुमारी का चयन किया गया. वहीं बालक वर्ग से मध्य विद्यालय नवीनगर के रूपेश कुमार जीते. 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग से मध्य विद्यालय चंद्रगढ़ के अमरजीत कुमार व बालिका वर्ग से चंद्रगढ़ विद्यालय के ही प्रीति कुमारी सफल रही. ऊंची व लंबी कूद के लिए बालिका वर्ग से दुन्द्ररा रामपुर के कंचन कुमारी का चयन किया गया. लंबी कूद में बालक वर्ग से मध्य विद्यालय नवीनगर के प्रदीप कुमार सफल हुए. ऊंची कूद में बालक वर्ग से दुन्द्ररा रामपुर के धीरेंद्र कुमार सफल रहे. वाक ओवर के माध्यम से वॉलीबॉल में मध्य विद्यालय नवीनगर के बच्चों जीते. इस दौरान शिक्षक शंकर प्रसाद, सरोज कुमारी, संतोष कुमार, पूर्णिमा कुमारी समेत कई लोग शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन