भाजपा ने जदयू पर किया पलटवार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2014 7:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय.गेट स्कूल के मैदान में हुई पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में जदयू विधायक अशोक सिंह द्वारा मंच से विरोधियों को सबक सीखाने की दी गयी चेतावनी पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा सांसद के प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, मुखिया विनय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अमृत […]

विज्ञापन

औरंगाबाद कार्यालय.गेट स्कूल के मैदान में हुई पूर्व मुख्यमंत्री की सभा में जदयू विधायक अशोक सिंह द्वारा मंच से विरोधियों को सबक सीखाने की दी गयी चेतावनी पर भाजपा ने पलटवार किया है. भाजपा सांसद के प्रतिनिधि अश्विनी कुमार सिंह, जिला पार्षद प्रफुल्ल सिंह, मुखिया विनय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, अमृत कुमार सिंह व अशोक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से कहा है कि जदयू विधायक ने जिस शब्द का प्रयोग किया वह हताश का परिचायक है. अगर, इनमें इतनी ही क्षमता थी व कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला था तो लोकसभा चुनाव में इनके दल के प्रत्याशी तीसरे स्थान पर क्यों चले गये? कमोबेश यही हाल रफीगंज विधायक है. उन्होंने कहा कि अब काफी कम समय है. विधानसभा चुनाव में सब कुछ साफ हो जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन