विहिप नेता का पुतला दहन दुर्भाग्यपूर्ण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 8:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) बजरंग दल के नेताओं ने विहिप नेता अशोक सिंघल का पुतला दहन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक जितेंद्र सिंह व विभाग संयोजक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रभक्त व विहिप नेता अशोक सिंघल का पुतला दहन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही इससे पूरे देश […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (कोर्ट) बजरंग दल के नेताओं ने विहिप नेता अशोक सिंघल का पुतला दहन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक जितेंद्र सिंह व विभाग संयोजक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि युवा कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रभक्त व विहिप नेता अशोक सिंघल का पुतला दहन किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही इससे पूरे देश में औरंगाबाद के शौर्य पूर्ण इतिहास को शर्मसार करने का प्रयास किया गया है. क्योंकि यह पुतला दहन इस शहर में किया गया है और इसका एक अपना इतिहास है. उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेसी तब कहां थे, जब यूपीए सरकार सिर्फ राजनीति के लिए राष्ट्र विरोधी व अलगाववादी ताकतों की अनदेखी कर रही थी. बजरंग दल के नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तुलना पृथ्वीराज चौहान से करके अशोक सिंघल ने इतिहास के कालजयी पराक्रमी का स्मरण कराया है. उन्होंने युवा कांग्रेसियों को अशोक सिंघल के बहाने पृथ्वीराज चौहान की शौर्य को कलंकित नहीं करने की नसीहत दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन