मंच से उठे विरोध के स्वर भी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 7:02 PM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)शहर के गेट स्कूल के मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने मंच से विरोध किया. मंच से जदयू के वरिष्ठ नेता विंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कोई पूछता ही नहीं है. बात सुनने की बात तो दूर रही. चार दिन पहले नवीनगर में […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर)शहर के गेट स्कूल के मैदान में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने मंच से विरोध किया. मंच से जदयू के वरिष्ठ नेता विंदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं को कोई पूछता ही नहीं है. बात सुनने की बात तो दूर रही. चार दिन पहले नवीनगर में नगर विकास मंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में जदयू कार्यकर्ताओं को पूछा तक नहीं गया. इस पर अन्य कार्यकर्ताओं ने तालियों से समर्थन किया. इसके बाद जिला महासचिव पप्पू ज्वाला सिंह ने पार्टी के विरोध में संबोधन करते हुए कहा कि आम जनता व कार्यकर्ताओं की बातें नहीं सुनी जाती है. ऐसी व्यवस्था रहने पर हमलोग पार्टी से इस्तीफा दे देंगे. प्रदेश अध्यक्ष का फिसला जुबानप्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह का संबोधन के दौरान ही जुबान फिसल गया. उन्होंने संपर्क यात्रा के बदले संकल्प यात्रा कह डाली. इस पर लोगों ने आपस में चर्चा करने लगे. इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने आगे संबोधन में संपर्क यात्रा कहना शुरू किया. कई नेताओं को नहीं मिला बोलने का मौकाकई नेता नीतीश कुमार के संपर्क यात्रा में उनके समक्ष संबोधन के लिए पहले से तैयारी कर आये थे, लेकिन उन्हें मौका ही नहीं दिया गया. कल तक संबोधन की तैयारी उनकी पूरी थी,लेकिन जब समय आया तब उन्हें पूछा ही नहीं गया. ऐसे में बेचारे जहां बैठे थे वहीं बैठे रह गये. अंत में संचालन कर रहे जिलाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह ने यह कह कर खुश करने की कोशिश की समय का अभाव है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन