(फोटो नंबर-34,35) परिचय- रैली को हरी झंडी दिखाते डीएम नवीन चंद्र झा , छात्र को पुरस्कार देते डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Nov 2014 6:02 PM

विज्ञापन

मद्य निषेद्य दिवस. स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली शराब छोड़ जिंदगी को चुने : डीएम पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत औरंगाबाद (नगर)मद्य निषेद्य दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर से उत्पाद विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गयी. इसे जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, […]

विज्ञापन

मद्य निषेद्य दिवस. स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली शराब छोड़ जिंदगी को चुने : डीएम पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करनेवाले छात्र-छात्राएं पुरस्कृत औरंगाबाद (नगर)मद्य निषेद्य दिवस के अवसर पर बुधवार को समाहरणालय परिसर से उत्पाद विभाग द्वारा स्कूली बच्चों के माध्यम से जागरूकता रैली निकाली गयी. इसे जिलाधिकारी नवीन चंद्र झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी राम प्रवेश सिंह संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. इस दौरान मद्य निषेद्य दिवस पर आयोजित पेंटिंग व निबंध प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि नशा वैसा चीज है जो घर परिवार को बरबाद कर देता है. जिंदगी जीने के लिए है न कि शराब पीने के लिए. शराब छोड़ कर जिंदगी को चुने. शराब से लोग बचें. यह सबसे बूरी आदत है. देखा जाता है कि लोग काम कर के घर लौटते है और शराब का सेवन करते हैं. इससे तो उनका पैसा भी बरबाद होता है. साथ ही जीवन भी बरबाद होता है. इस मौके पर उत्पाद अधीक्षक सरोज कुमार, उत्पाद निरीक्षक सुभाष सिंह, आशुतोष कुमार, देवेंद्र कुमार व अन्य उपस्थित थे.इस अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लाने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्रा कोमल कुमारी, द्वितीय स्थान लाने वाली दिव्या कुमारी व चिल्हकी इंटर विद्यालय के छात्र सत्यम कुमार को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया. वहीं निबंधन प्रतियोगिता में लार्ड बुद्धा पब्लिक स्कूल के छात्र हरेंद्र कुमार को प्रथम, डीएवी के छात्र राज कुमार को द्वितीय व विवेकानंद आइडियल स्कूल के छात्र संत प्रसाद को तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन