लालू सत्ता में आने लगा रहे जुगाड़ : रालोसपा

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Nov 2014 4:01 PM

विज्ञापन

(फोटो नंबर-5) परिचय- श्रद्धांजलि रथ के आगमन पर कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता. कुटुंबा (औरंगाबाद). बिहार को लालू की राजनीति से बचाना होगा. ये बातें अंबा में श्रद्धांजलि रथ के भ्रमण के दौरान रालोसपा नेताओं ने कहीं. श्रद्धांजलि के रथ के प्रभारी सह पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने कहा कि […]

विज्ञापन

(फोटो नंबर-5) परिचय- श्रद्धांजलि रथ के आगमन पर कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता. कुटुंबा (औरंगाबाद). बिहार को लालू की राजनीति से बचाना होगा. ये बातें अंबा में श्रद्धांजलि रथ के भ्रमण के दौरान रालोसपा नेताओं ने कहीं. श्रद्धांजलि के रथ के प्रभारी सह पार्टी के किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुशवाहा ने कहा कि लालू के राज में बिहार काफी पीछे चला गया था. वह अब भी सत्ता में आने के लिए जुगाड़ लगा रहे हैं. सत्ता हासिल करने के लिए वह कोई भी हरकत करने से बाज नहीं आयेंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में राज्य का विकास का अवरुद्ध हो गया है. आने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार को सबक सिखायेगी. गौरतलब है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने श्रद्धांजलि रथ को रही झंडी दिखा कर रवाना किया है. यह रथ राज्य के सभी जिलों में घूम कर 13 दिसंबर को पटना पहुंचेगा. इसके बाद वहां एक कार्यक्रम होगा. मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ जितेंद्र कुशवाहा, प्रदेश सचिव योगेंद्र चौहान, संगठन सचिव मोहम्मद साजिद हुसैन, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष सुनैना देवी, प्रदेश युवा सचिव सत्येंद्र कुशवाहा व युवा जिलाध्यक्ष राज कुमार शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन