एजेंसी के पीछे लगी आग, बड़ा हादसा टला

Updated:
विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी अभिषेक ऑटो के पीछे रविवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. थोड़े ही समय में आग पूरी तरह से फैल गयी और आसपास के पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया. देखते-देखते हरे-भरे पड़े धू-धू कर जलने लगे. आग की लपटें तेज होती देख […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (सदर) : शहर के पुरानी जीटी रोड स्थित मोटरसाइकिल एजेंसी अभिषेक ऑटो के पीछे रविवार की दोपहर अचानक आग लग गयी. थोड़े ही समय में आग पूरी तरह से फैल गयी और आसपास के पेड़-पौधों को अपनी चपेट में ले लिया.

देखते-देखते हरे-भरे पड़े धू-धू कर जलने लगे. आग की लपटें तेज होती देख आस-पड़ोस के लोगों ने आनन-फानन में अगिAशमन विभाग को सूचना दी. इसकी सूचना मिलते ही दो-दो दमकल घटनास्थल पर पहुंचे. करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. आस-पड़ोस के लोगों का कहना था कि दोपहर में सभी अपने-अपने घरों में आराम कर रहे थे.

तभी अचानक कुछ जलने की महक पाकर सभी बाहर आये, तो देखा कि एजेंसी के पीछे खाली पड़ी जमीन में लगे पेड़-पौधे और खर-पतवार में आग लगी हुई है. स्थानीय लोगों ने अगिAशमन विभाग को इसकी सूचना दी. तब जाकर आग पर काबू पाया गया. लोगों का कहना था कि अगर समय पर दमकल घटनास्थल पर नहीं पहुंचती, तो बड़ी घटना भी हो सकती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन