सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
औरंगाबाद (ग्रामीण) : एनएच-98 पर अंबा थाना क्षेत्र में दोस्ताना होटल के समीप अज्ञात वाहन से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक निरंजन कुमार सिंह (30) रिसियप थाना क्षेत्र के धनिबार गांव का रहने वाला था. प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन कुमार सिंह शनिवार की देर शाम अपने गांव से मोटरसाइकिल से […]
औरंगाबाद (ग्रामीण) : एनएच-98 पर अंबा थाना क्षेत्र में दोस्ताना होटल के समीप अज्ञात वाहन से कुचल कर एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक निरंजन कुमार सिंह (30) रिसियप थाना क्षेत्र के धनिबार गांव का रहने वाला था.
प्राप्त जानकारी के अनुसार निरंजन कुमार सिंह शनिवार की देर शाम अपने गांव से मोटरसाइकिल से टंडवा थाना क्षेत्र के करमा गांव बरात में शामिल होने जा रहा था. जैसे ही वह दोस्ताना होटल के समीप पहुंचा, उसके मोटरसाइकिल में पेट्रोल खत्म हो गया. निरंजन ने अपने घरवालों को फोन कर दूसरी मोटरसाइकिल भेजने की बात कही. मोटरसाइकिल खड़ी कर वह होटल के समीप ही खड़ा था.
इसी क्रम में अज्ञात वाहन उसे कुचलते हुए फरार हो गया. इससे निरंजन की मौत घटनास्थल पर हो गयी. जब घरवाले होटल के समीप पहुंचे, तो उसे मृत पाया. घटना की सूचना पाकर संबंधित थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रविवार की सुबह पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. इस घटना के बाद धनिबार गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










