ePaper

औरंगाबाद : नक्सलियों ने AK-47 से की चौकीदार की हत्या, इलाके में दहशत

Updated at : 08 Nov 2018 1:27 PM (IST)
विज्ञापन
औरंगाबाद : नक्सलियों ने AK-47 से की चौकीदार की हत्या, इलाके में दहशत

औरंगाबाद : गया और औरंगाबाद जिले की सीमा पर प्रतिबंधित नक्सली भाकपा माओवादी सगठन के सदस्यों ने बुधवार की देर रात आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव निवासी चौकीदार राजू पासवान को घर से अगवा कर ले गये, जहां गांव के कुछ ही दूरी पर स्थित पहाड़ पर उसे गोली मार कर हत्या कर दी. […]

विज्ञापन

औरंगाबाद : गया और औरंगाबाद जिले की सीमा पर प्रतिबंधित नक्सली भाकपा माओवादी सगठन के सदस्यों ने बुधवार की देर रात आमस थाना क्षेत्र के रेगनिया गांव निवासी चौकीदार राजू पासवान को घर से अगवा कर ले गये, जहां गांव के कुछ ही दूरी पर स्थित पहाड़ पर उसे गोली मार कर हत्या कर दी. नक्सलियों द्वारा चौकीदार राजू पासवान की हत्या किये जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है.

वहीं, औरंगाबाद के एएसपी अभियान राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी की जा रही है. इस बाबत एएसपी ने बताया कि घटना आमस थाना क्षेत्र में घटी है. चौकीदार की हत्या एके 47 से गोली मारकर की गयी है. नक्सलियों ने चौकीदार को तीन गोली मारी है. ज्ञात हो कि पांच दिन पहले मदनपुर थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की हत्या मुखबिरी के आरोप में कर दी गयी थी. पुलिस ने उस घटना में शामिल तीन नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन