जनसुरक्षा को मिली नई ढाल, विधायक डॉ. प्रकाशचंद्र की पहल पर खुले कुएं पर लगा लोहे का सुरक्षा ढक्कन

Published by : Vivek Pandey Updated At : 01 Jun 2026 11:19 AM

विज्ञापन

Aurangabad News: बेलाढ़ी गांव में वर्षों से खुले पड़े कुएं से टला हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने जताया आभार

विज्ञापन

(दाउदनगर से ओम प्रकाश की रिपोर्ट)

Aurangabad News: जनहित और जनसुरक्षा के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ओबरा विधायक डॉ. प्रकाशचंद्र ने बेलाढ़ी गांव में एक महत्वपूर्ण पहल को अंजाम दिया है. उनके प्रयासों से गांव के बीच स्थित लंबे समय से खुले और जर्जर पड़े कुएं पर मजबूत लोहे का सुरक्षा ढक्कन लगाया गया, जिससे ग्रामीणों को संभावित दुर्घटनाओं से राहत मिली है.

जनसंपर्क अभियान के दौरान सामने आई समस्या

जानकारी के अनुसार दाउदनगर प्रखंड के बेलाढ़ी गांव में जनसंपर्क अभियान के दौरान ओबरा विधायक डॉ. प्रकाशचंद्र, जो हैंड्स ऑफ प्रकाशचंद्रा के संरक्षक तथा भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी दाउदनगर के सचिव भी हैं, ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे थे. इसी दौरान उनकी नजर गांव के मध्य स्थित एक खुले कुएं पर पड़ी.

यह कुआं लंबे समय से बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुला पड़ा था और गांववासियों, विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों के लिए गंभीर खतरा बना हुआ था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विधायक ने तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया.

विधायक के निर्देश पर लगाया गया सुरक्षा ढक्कन

विधायक के निर्देश एवं सहयोग से गांव निवासी तथा लोजपा (रामविलास) नेता संतोष पासवान के माध्यम से कुएं पर मजबूत लोहे का सुरक्षा ढक्कन लगवाया गया. इस कार्य के पूरा होने के बाद कुएं से किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका लगभग समाप्त हो गई है.

जनसुरक्षा के प्रति संवेदनशील सोच का प्रतीक

हैंड्स ऑफ प्रकाशचंद्रा के सदस्य चिंटू मिश्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल एक कुएं को ढंकने का कार्य नहीं, बल्कि जनसुरक्षा के प्रति संवेदनशील सोच और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि संगठन क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्या पर नजर रखता है और उसके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत रहता है.

जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत : विधायक

विधायक डॉ. प्रकाशचंद्र ने कहा कि जनता का विश्वास, उनका स्नेह और उनके सुख-दुःख से जुड़ाव ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है और जनहित सर्वोपरि है. क्षेत्र के विकास और लोगों की सुरक्षा से जुड़े हर मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाता रहेगा.

ग्रामीणों ने जताया आभार

इस सराहनीय पहल के बाद ग्रामीणों ने विधायक डॉ. प्रकाशचंद्र एवं उनके सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया. ग्रामीणों ने इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे गांव के लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है.

Also Read : शिवराजपुर हत्याकांड: नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय

विज्ञापन
Vivek Pandey

लेखक के बारे में

By Vivek Pandey

विवेक रंजन पांडेय का जन्म और पालन-पोषण बिहार के गौरवशाली इतिहास और ज्ञान की भूमि नालंदा में हुआ. इसी पावन धरती के संस्कारों ने उन्हें समाज और व्यवस्था को गहराई से देखने का नजरिया दिया. पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून को करियर बदलने के लिए उन्होंने पटना के आर्यभट्ट विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. पिछले 7 वर्षों से टीवी चैनल के जरिए रिपोर्टिंग फील्ड में लगातार सक्रिय हैं. Network 10 National News Channel से करियर की शुरुआत की. उसके बाद कई संस्थानों में काम किया. शिक्षा और राजनीति के साथ कृषि, महिला सुरक्षा से जुड़े मुद्दे पर विशेष रूचि रखते हैं. पत्रकारिता की बारीकियों को सीखा और ग्राउंड जीरो पर रहकर जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. वर्तमान में Prabhat Khabar के माध्यम से बिहार की खबरों को एक नया आयाम दे रहे हैं. वे बिहार की राजनीति के साथ-साथ देश की सियासी हलचलों पर भी पैनी नजर रखते हैं. अपने शानदार करियर में उन्होंने ​बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री जब वह उप मुख्यमंत्री थे तब इंटरव्यू किया. इसके साथ कैबिनेट के अधिकांश प्रमुख मंत्रियों का विशेष इंटरव्यू किया है. ​बिहार के शीर्ष नेताओं और नौकरशाहों को बहुत करीब से देखा, समझा और उनकी नीतियों का निष्पक्ष विश्लेषण किया. ​जटिल राजनीतिक घटनाक्रमों को बेहद सरल भाषा में जनता के सामने पेश किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन