गेट स्कूल के गेट से बाइक चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jul 2018 1:32 AM
औरंगाबाद कार्यालय : शहर के वार्ड नंबर 12 क्षत्रियनगर मुहल्ला निवासी अनिल कुमार सिंह नामक व्यक्ति की बाइक बीआर 26एफ-4954 चोरों ने चुरा ली. इस मामले की प्राथमिकी अनिल सिंह ने नगर थाना में दर्ज करायी है. अनिल ने बताया कि अपने निजी काम से वे गेट स्कूल मैदान में गये हुए थे. गाड़ी को […]
औरंगाबाद कार्यालय : शहर के वार्ड नंबर 12 क्षत्रियनगर मुहल्ला निवासी अनिल कुमार सिंह नामक व्यक्ति की बाइक बीआर 26एफ-4954 चोरों ने चुरा ली. इस मामले की प्राथमिकी अनिल सिंह ने नगर थाना में दर्ज करायी है. अनिल ने बताया कि अपने निजी काम से वे गेट स्कूल मैदान में गये हुए थे. गाड़ी को गेट पर ही लगाया था,इसी बीच चोरों ने चुरा लिया. वैसे बाइक चोरी की घटना शहर में लगातार घट रही है. इसमें वाहन मालिकों की लापरवाही कहीं न कहीं कारण बन रही है. ज्ञात हो कि नगर थाना पुलिस एक अभियान चलाकर चोरी की घटना पर रोक लगाने के लिए वाहन मालिको से डबल लॉक लगाने की अपील कर चुकी है. बावजूद इस पर लोग ध्यान नहीं दे पा रहे है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










