Aurangabad News: सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता ने किया सफर ए जिंदगी पुस्तक का विमोचन
Aurangabad News: दहेज प्रथा और नारी शिक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों पर आधारित है पुस्तक
Aurangabad News:(ओम प्रकाश) औरंगाबाद जिले के दाउदनगर प्रखंड अंतर्गत पिलछी गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. शिव पूजन प्रसाद के पुत्र त्रिभुवन प्रसाद की पत्नी एवं लेखिका विभा रश्मि द्वारा रचित पुस्तक “सफर ए जिंदगी” का भव्य विमोचन नई दिल्ली सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा ने किया. यह कार्यक्रम गाजियाबाद में आयोजित कुशवाहा वेलफेयर सोसाइटी के मंच पर संपन्न हुआ.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
पुस्तक विमोचन समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस अवसर पर गीता शाक्य, जसवंत सैनी, प्रो. डॉ. रामपाल सैनी, शिशुपाल सैनी, मंजू श्री रत्ना, मंजू सिंह, चमन लाल सैनी तथा विमल कुमार शाक्य समेत कई लोग मौजूद रहे.
समाज को नई दिशा देगी पुस्तक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने लेखिका विभा रश्मि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पुस्तक समाज को नई दिशा देने का कार्य करेगी. “सफर ए जिंदगी” सत्य घटनाओं पर आधारित पुस्तक है, जिसमें दहेज प्रथा, नारी शिक्षा, फैशन की बढ़ती प्रवृत्ति तथा समाज में व्याप्त अन्य गंभीर समस्याओं को संवेदनशील ढंग से प्रस्तुत किया गया है.
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा
अतिथियों ने कहा कि यह पुस्तक समाज में जागरूकता फैलाने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनने की प्रेरणा देती है.
औरंगाबाद के लिए गौरवपूर्ण क्षण
लेखिका की इस उपलब्धि को औरंगाबाद जिला एवं दाउदनगर प्रखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया. पुस्तक विमोचन की खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है और लोगों ने लेखिका के उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय पिछले 8 वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, प्रशासन, अपराध, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकार और स्थानीय-क्षेत्रीय मुद्दों की गहरी समझ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए वे तथ्यों की पुष्टि और विभिन्न स्रोतों से जानकारी का सत्यापन करने को प्राथमिकता देते हैं.
विशेषज्ञता
विवेक रंजन पाण्डेय की विशेष रुचि बिहार की राजनीति, ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम अपडेट, प्रशासनिक गतिविधियों, चुनाव, अपराध, मौसम, शिक्षा तथा रिसर्च आधारित खबरों में है. वे लाइव कवरेज, एक्सक्लूसिव स्टोरी, SEO फ्रेंडली डिजिटल कंटेंट और डेटा आधारित रिपोर्टिंग में भी दक्ष हैं. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, विशेषकर एक्स पर सक्रिय रहकर ट्रेंडिंग और महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर लगातार नजर बनाए रखते हैं.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता के क्षेत्र में विवेक रंजन पाण्डेय का आठ वर्षों का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी और डिजिटल मीडिया से की तथा विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए रिपोर्टिंग, डिजिटल कंटेंट लेखन, लाइव कवरेज, हेडलाइन लेखन, ब्रेकिंग न्यूज, फैक्ट चेकिंग में विशेषज्ञता हासिल की. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिहार से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों का लेखन और विश्लेषण कर रहे हैं.
शिक्षा
विवेक रंजन पाण्डेय ने आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, मीडिया एथिक्स, डिजिटल जर्नलिज्म और जनसंचार के विभिन्न आयामों का अध्ययन किया.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










