जमीन विवाद में मारपीट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Apr 2014 5:46 AM
औरंगाबाद (नगर) : माली थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. इस घटना में रामनरेश प्रसाद भगत उनके पुत्र भरत भगत व दूसरे गुट के वसंत भगत जख्मी हो गये. सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, […]
औरंगाबाद (नगर) : माली थाना क्षेत्र के गंगहर गांव में शनिवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में जम कर मारपीट हुई. इस घटना में रामनरेश प्रसाद भगत उनके पुत्र भरत भगत व दूसरे गुट के वसंत भगत जख्मी हो गये. सभी घायलों को परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां के चिकित्सकों ने वसंत भगत व रामनरेश प्रसाद भगत की हालत गंभीर बताते हुए बड़े चिकित्सालयों ने रेफर कर दिया. जानकारी देते हुए जख्मी रामनरेश प्रसाद भगत ने बताया कि घर पर थे.
इसी बीच वसंत भगत अपने परिवार के साथ दरवाजा पर आकर गाली गलौज करने लगा. मना करने पर धारदार हथियार से मारपीट की. बचाव करने के लिए बेटा भरत भगत आया तो उसे भी पिटाई की गयी. ये लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते है. इधर, जख्मी वसंत भगत ने कहा कि बिना कसूर के दोनों पिता-पुत्र द्वारा तेज हथियार व लाठी डंडे से पिटाई की गयी है. घटना से संबंधित दोनों पक्षों ने थाने को सूचना दी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










