चोरी कर लोहा ले जाते दो पकड़ाये

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Apr 2014 5:13 AM

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : खैरा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिजली घर के भेल कंपनी से दो टन कीमती लोहा की चोरी कर ले जा रहे दो चोर को पुलिस ने पकड़ लिया. खैरा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि चोरी के लोहा के साथ खदहा गांव के मनोज पटेल व जम्होर थाना क्षेत्र के राजा बिगहा […]

विज्ञापन

औरंगाबाद (नगर) : खैरा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन बिजली घर के भेल कंपनी से दो टन कीमती लोहा की चोरी कर ले जा रहे दो चोर को पुलिस ने पकड़ लिया. खैरा थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि चोरी के लोहा के साथ खदहा गांव के मनोज पटेल व जम्होर थाना क्षेत्र के राजा बिगहा निवासी दौलत कुमार को गिरफ्तार किया गया है.

साथ ही जिस पिकअप वैन बीआर 02एम -8422 से लोहा को ले जा रहे थे, उसे भी जब्त कर लिया गया है. घटना यह है कि रविवार की रात्रि उक्त दोनों व्यक्ति निर्माणाधीन बिजली घर के भेल कंपनी से दो टन लोहा की चोरी कर पिकअप वैन से ले जा रहे थे, जिसे सुरक्षा में तैनात गार्ड राम सुभग यादव ने देख लिया और इसकी सूचना खैरा पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने दोनों को चोरी के लोहा के साथ पकड़ लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन