‘आप’ की सरकार में आम आदमी होंगे मालिक : रागिनी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2014 6:21 AM
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रागिनी लता सिंह ने औरंगाबाद धर्मशाला चौक पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही कि हमारी पार्टी आम आदमी की है. हम यहां के लोगों से यह कहना चाहते हैं कि आप पार्टी की सरकार बनाइये. इस सरकार में आम आदमी मालिक […]
औरंगाबाद कार्यालय : औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी रागिनी लता सिंह ने औरंगाबाद धर्मशाला चौक पर चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही कि हमारी पार्टी आम आदमी की है. हम यहां के लोगों से यह कहना चाहते हैं कि आप पार्टी की सरकार बनाइये. इस सरकार में आम आदमी मालिक होंगे.
हमारी सरकार की जो व्यवस्था होगी उसमें पूंजीपतियों की कोई जगह नहीं होगी. अफसरशाही नहीं चलेगी. पुलिस का डंडा आम जनता के ऊपर नहीं चलेगा. जनता ही मालिक होंगे. जनता की इच्छा से कानून बनेंगे. जनता की इच्छा से सरकारी खजाने की राशि खर्च होंगे. हमारी सरकार में रिक्शा चलाने वाले,पैदल चलने वाले, मजदूरी करने वाले, गरीब, दलित लोग मालिक होंगे. हमारे दल के नेता होंगे वे भी आम लोगों की तरह रहेंगे. इसलिए आप सभी लोग आम आदमी की सरकार बनाने के लिए अपना समर्थन मुझे दीजिए. मैं भी आपके घर की बेटी हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










