ईद के मद्देनजर सतर्कता बरतने का निर्देश

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jul 2016 12:04 AM

विज्ञापन

अरवल (ग्रामीण) : जिला दंडाधिकारी एवं समाहर्ता की गोपनीय शाखा द्वारा ईद के मद्देनजर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है. थानाध्यक्ष व बीडीओ को असामाजिक तत्वों नजर रखने का निर्देश दिया गया है. अफवाह फैलानेवालों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाये रखने का […]

विज्ञापन

अरवल (ग्रामीण) : जिला दंडाधिकारी एवं समाहर्ता की गोपनीय शाखा द्वारा ईद के मद्देनजर सतर्कता बरतने का निर्देश जारी किया गया है. थानाध्यक्ष व बीडीओ को असामाजिक तत्वों नजर रखने का निर्देश दिया गया है. अफवाह फैलानेवालों पर भी कड़ी निगरानी रखने को कहा गया है.

सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया गया. जिले की 20 चिह्नित जगहों पर चार लाठी बल व चार शस्त्र बल के अलावा पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. इस पर्व को लेकर सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र व सदर अस्पतालों में डॉक्टरों की टीम की तैनाती करने को कहा गया है. इसके लिए मुख्यालय स्थित सांस्कृतिक भवन में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, जिसकी दूरभाष संख्या 228815 है. नियंत्रण कक्ष 24 घंटे कार्यरत रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन