ePaper

कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी

Updated at : 09 Jun 2016 4:45 AM (IST)
विज्ञापन
कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी

करपी (अरवल) : मुख्यालय स्थित सामुदायिक सह प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को बीएलओ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने की. एसडीओ ने उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि 18 से 24 वर्ष तथा 24 से 40 वर्ष के मतदाताओं का एज ग्रुप का ड्रेस आउट करें. जिन मतदाताओं का […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : मुख्यालय स्थित सामुदायिक सह प्रशिक्षण केंद्र में बुधवार को बीएलओ की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने की. एसडीओ ने उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए कहा कि 18 से 24 वर्ष तथा 24 से 40 वर्ष के मतदाताओं का एज ग्रुप का ड्रेस आउट करें.

जिन मतदाताओं का नाम एवं फोटो में त्रूटि है उसे सुधार करें. उन्होंने कहा कि यह कार्य डोर टू डोर जाकर करें. इस कार्य को जून के अंतिम सप्ताह से शुरू कर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक पूरा कर लें. इस कार्य में कोताही बरदाश्त नहीं की जायेगी. इसलिए आप सभी इस कार्य को तत्परता के साथ निर्धारित समय तक अवश्य पूरा करा लें. बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश्वर कुमार समेत सभी बीएलओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन