ePaper

प्रथम प्रधानमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 28 May 2016 7:36 AM (IST)
विज्ञापन
प्रथम प्रधानमंत्री को दी गयी श्रद्धांजलि

अरवल : जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विश्व में मानचित्र पर स्वतंत्र राष्ट्र की बुनियाद स्थापित किया. देश के चौतरफा विकास की […]

विज्ञापन

अरवल : जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि दी गयी. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजादी के बाद विश्व में मानचित्र पर स्वतंत्र राष्ट्र की बुनियाद स्थापित किया. देश के चौतरफा विकास की नींव रखी. नेताओं ने कहा कि उन्होंने पंचवर्षीय याेजना के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, औधोगिक विकास को कार्यान्वित किया.

उनकी नीतियों पर चल कर ही देश का विकास हो सकता है, लेकिन मोदी सरकार ने उनकी नीतियों को दरकिनार कर देश को बाजार के हवाले कर दिया है. इस कारण देश में महंगाई चरम पर है. गरीबी तेजी से बढ़ रही है. सभा को निसार अख्तर अंसारी, काशी पासवान, मदन यादव, कामेश्वर शर्मा, राजू विश्वकर्मा, जावेद अख्तर, अरुण कुमार भारती, सुरेंद्र शर्मा सहित कई लोगों ने संबोधित किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन