ePaper

पोल गाड़ने के विवाद में जाम की सड़क

Updated at : 19 May 2016 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
पोल गाड़ने के विवाद में जाम की सड़क

मखदुमपुर : पोल गाड़ने को लेकर छरियारी गांव के लोगों से उत्पन्न हुए विवाद के बाद जमालपुर के ग्रामीणों ने जमालपुर मोड़ के समीप मखदुमपुर-नबाबगंज पथ को जाम कर दिया. सीओ अरुण कुमार वर्मा ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम हटवा दिया. जमालपुर गांव के लोग अपने गांव में बिजली ले जाने के लिए […]

विज्ञापन

मखदुमपुर : पोल गाड़ने को लेकर छरियारी गांव के लोगों से उत्पन्न हुए विवाद के बाद जमालपुर के ग्रामीणों ने जमालपुर मोड़ के समीप मखदुमपुर-नबाबगंज पथ को जाम कर दिया. सीओ अरुण कुमार वर्मा ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर जाम हटवा दिया. जमालपुर गांव के लोग अपने गांव में बिजली

ले जाने के लिए छरियारी गांव के बधार में पोल गाड़ रहे थे, जिसका छरियारी गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया. छरियारी गांव के लोगों का कहना था कि नहर पर वाले रास्ते से पोल गाड़ कर ले जाओ, जिसका जमालपुर गांव के लोगों ने जम कर विरोध किया. आक्रोशित ग्रामीणों ने जमालपुर मोड़ के समीप नबाबगंज पथ को तीन घंटे तक जाम रखा. जाम की वजह से जमालपुर मोड़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन