सर्राफा व्यवसायियों की हड़ताल 27 वें दिन भी जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Mar 2016 3:20 AM

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : केंद्र सरकार द्वारा एक प्रतिशत लगाये गये एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों की हड़ताल 27 वें दिन भी जारी रही. कुर्था प्रखंड के मोतेपुर, मानिकपुर व कुर्था बाजार के सभी ज्वेलरी दुकानें बंद रही. स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार कुर्था, प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार, प्रभुचंद्र स्वर्णकार, […]

विज्ञापन

कुर्था (अरवल) : केंद्र सरकार द्वारा एक प्रतिशत लगाये गये एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ स्वर्ण व्यवसायियों की हड़ताल 27 वें दिन भी जारी रही. कुर्था प्रखंड के मोतेपुर, मानिकपुर व कुर्था बाजार के सभी ज्वेलरी दुकानें बंद रही. स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के जिलाध्यक्ष अनिल स्वर्णकार कुर्था, प्रखंड अध्यक्ष सुजीत कुमार, प्रभुचंद्र स्वर्णकार, अरुण स्वर्णकार, शिवराम स्वर्णकार, राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जब तक सरकार हमारी मांगे पूरी नहीं करेग तब तक हड़ताल जारी रहेगा.

इधर लगातार दुकानें बंद रहने से लग्न के इस मौसम में लोगों के समक्ष जेवरात खरीदने की कठिन समस्या उत्पन्न हो गयी है. व्यापारियों ने कहा कि मांगें नहीं माने जाने पर स्वर्ण व्यवसायी चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलायेंगे. बताते चलें की विगत दो मार्च से स्वर्ण अाभूषणों पर लगाये गये एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ प्रखंड के कुर्था, मोतेपुर व मानिकपुर के स्वर्ण व्यवसायी अनिश्चिकालीन हड़ताल पर हैं तथा अपनी-अपनी दुकानें बंद किये हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन