ePaper

अवैध शराब कारोबारियों पर चला प्रशासन का डंडा

Updated at : 19 Mar 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध शराब कारोबारियों पर चला प्रशासन का डंडा

कुर्था (अरवल) : पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर कुर्था पुलिस द्वारा इन दिनों कुर्था थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर मानों सामत ला दी. आये दिन अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कुर्था पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. बीती रात भी कुर्था पुलिस ने थाना क्षेत्र के रतन बिगहा […]

विज्ञापन
कुर्था (अरवल) : पंचायत चुनाव व होली पर्व को लेकर कुर्था पुलिस द्वारा इन दिनों कुर्था थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों पर मानों सामत ला दी. आये दिन अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कुर्था पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.
बीती रात भी कुर्था पुलिस ने थाना क्षेत्र के रतन बिगहा गांव में छापेमारी कर कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर उनके उपकरणों को नष्ट किया. इस बाबत कुर्था थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात थाना क्षेत्र के रतन बिगहा गांव में सघन छापेमारी कर दर्जनों अवैध शराब की भट्ठियां ध्वस्त की गयी.
वहीं 40 गैलन जावा महुआ समेत शराब चुलाने वाले कई उपकरणों को नष्ट किया गया. वहीं छापेमारी के दौरान संचालक फरार हो गया. छापेमारी अभियान में एसआइ संदीप ठाकुर, रामकेयर यादव, सुभाष प्रसाद समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन