ePaper

एड्स से बचाव के प्रति लोगों को करें जागरूक

Updated at : 06 Feb 2016 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
एड्स से बचाव के प्रति लोगों को करें जागरूक

अरवल : सीविल सर्जन सभागार कक्ष में एड्स से बचाव को लेकर बैठक हुई. बैठक में उन्होंने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है.लोगों तक एड्स पहुंचे नहीं इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. बहुत से लोग जानकारी के अभाव में भूल कर बैठते हैं ओर एचआइवी वायरस की चपेट में आ जाते हैं. […]

विज्ञापन

अरवल : सीविल सर्जन सभागार कक्ष में एड्स से बचाव को लेकर बैठक हुई. बैठक में उन्होंने कहा कि एड्स एक लाइलाज बीमारी है.लोगों तक एड्स पहुंचे नहीं इसके लिए सावधानी बरतने की जरूरत है. बहुत से लोग जानकारी के अभाव में भूल कर बैठते हैं ओर एचआइवी वायरस की चपेट में आ जाते हैं. इस संबंध में उन्होंने सभी को जागरूक करने को कहा.

उन्होंने कहा कि संक्रमित व्यक्ति का खून न चढ़ाएं, संक्रमित व्यक्ति को दिये गये सिरिंज से सुई न लें. गर्भावस्था में एचआइवी की जांच अवश्य कराएं. उन्होंने कहा की एचआइवी पॉजीटिव रोग छुआछुत की बीमारी नहीं है. रोगी से लोग घृणा न कर प्यार करें. बैठक में डाॅ विंदेश्वरी प्रसाद, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, मो रिजवान, सभी एएलएम, सभी आशा फैसीलेटर उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन