ePaper

खलिहान में आग लगने से फसल नष्ट

Updated at : 19 Dec 2015 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
खलिहान में आग लगने से फसल नष्ट

करपी (अरवल) : रामनगर गांव निवासी बैजु साव के खलिहान में आग लग जाने के कारण हजारों रुपये मूल्य की धान की फसल जलकर नष्ट हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग नौ बजे खलिहान से आग की लपटें निकलने लगी. जिसे देख शोर गुल शुरू हो गया. इसके बाद […]

विज्ञापन
करपी (अरवल) : रामनगर गांव निवासी बैजु साव के खलिहान में आग लग जाने के कारण हजारों रुपये मूल्य की धान की फसल जलकर नष्ट हो गयी. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात लगभग नौ बजे खलिहान से आग की लपटें निकलने लगी. जिसे देख शोर गुल शुरू हो गया.
इसके बाद ग्रामीणों ने डीजल पंप सेट से पानी चलाकर आग को और फैलने से रोका. इस घटना में लगभग चार बीघे खेत की धान की फसल जलकर नष्ट हो गयी, जिसका अनुमानित मूल्य 80 हजार रुपये बताया जाता है. आग लगने के कारणों को अब तक पता नहीं चल सका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन