कैंप में खोला गया खाता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Dec 2015 12:25 AM
अरवल : समाहरणालय परिसर में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक देव कुमार दास के नेतृत्व में कैंप लगा कर खाता खोला गया. जन -धन योजना के अलावा सामान्य खाते भी खोले गये. बैंक द्वारा कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी […]
अरवल : समाहरणालय परिसर में मध्य बिहार ग्रामीण बैंक शाखा के शाखा प्रबंधक देव कुमार दास के नेतृत्व में कैंप लगा कर खाता खोला गया. जन -धन योजना के अलावा सामान्य खाते भी खोले गये.
बैंक द्वारा कैंप लगाने का मुख्य उद्देश्य आम लोगों के बीच लाभकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी के साथ-साथ लाभ पहुंचाना है़ शाखा प्रबंधक ने बताया कि कैंप के माध्यम से जन- धन योजना, प्रधानमंत्री, जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, अटल पेंशन योजना के बारे में लोगों को जानकारी दी गयी.
इस दौरान अटल पेंशन योजना के लिए पचास लोगों ने आवेदन दिया. जबकि सामान्य लोगों ने सामान्य खाता के लिए 53, प्रधानमंत्री जीवन ज्याति योजना के तहत 70 लोगों ने खाता खुलवाया एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना के तहत 25 लोगों के खाते खोले गया. इस अवसर पर कार्यालय सहायक संतोष मिश्रा, बैंक मित्र उपेंद्र कुमार के अलावा अन्य लोग सहयोगी के रूप में काम कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










