पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

अरवल : अरवल नगर थाना क्षेत्र के सोननदी के समीप रविवार की रात 14 वर्षीया लड़की की हत्या किये जाने के मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है.लड़की के पिता संजय चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सोमवार को अरवल थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया […]
अरवल : अरवल नगर थाना क्षेत्र के सोननदी के समीप रविवार की रात 14 वर्षीया लड़की की हत्या किये जाने के मामले में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज की गयी है.लड़की के पिता संजय चौधरी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सोमवार को अरवल थाने की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया . इसके साथ ही पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है. आरती कुमारी नामक नाबालिग लड़की की हत्या गला दबा कर की गयी है. फिलहाल हत्या का मामला अबूझ पहेली बनी है. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




