ePaper

पुलिस महानिरीक्षक कुंदन कृष्णन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया

Updated at : 11 Dec 2015 1:27 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक कुंदन कृष्णन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया

अरवल : स्थानीय पुलिस लाइन में पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कुंदन कृष्णन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में शास्त्रागार, परिवहन शाखा, अपराध शाखा एवं अन्य शाखाओं को एक-एक कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि जो भी कमी है उसे […]

विज्ञापन

अरवल : स्थानीय पुलिस लाइन में पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक कुंदन कृष्णन को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. गार्ड ऑफ ऑनर लेने के बाद उन्होंने पुलिस लाइन में शास्त्रागार, परिवहन शाखा, अपराध शाखा एवं अन्य शाखाओं को एक-एक कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि जो भी कमी है उसे बताएं. सभी कमियों की जानकारी मिलने के बाद पूरा करेंगे.

इस दौरान उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को नौकरी को नौकरी समझ कर नहीं बल्कि आम जनों की सुरक्षा को सेवा भाव से काम करने की नसीहत दी. इस मौके पर एसपी दिलीप कुुमार मिश्र, डीएसपी संतोष कुमार, डीएसपी सुरेंद्र सिंह, एएसपी अभियान अरुण कुमार सिंह, मेजर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे. इसके बाद उन्होंने पुलिस जिला कार्यालय की जांच की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन