शाम ढलते ही घरों में दुबक जाते हैं लोग

वंशी(अरवल) : वंशी थाना से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बसा मोगलापुर गांव के लोग इन दिनों दहशत में जी रहे हैं. आपसी रंजिश में हो रही हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है. कई हत्याओं का गवाह बने गांव में ग्रामीण शाम ढलते ही अपने-अपने घरों में दुबक जाते […]
वंशी(अरवल) : वंशी थाना से मात्र डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर बसा मोगलापुर गांव के लोग इन दिनों दहशत में जी रहे हैं. आपसी रंजिश में हो रही हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है.
कई हत्याओं का गवाह बने गांव में ग्रामीण शाम ढलते ही अपने-अपने घरों में दुबक जाते हैं. शौच करने में भी डर सा समाया हुआ है. बताते चलें कि शुक्रवार की शाम दह बजे गांव के निकट करबला के पास घात लगाये अपराधियों ने कबाड़ी दुकानदार मोगलापुर निवासी प्रमोद साव की हत्या चाकू से गोदकर की है. इस घटना में अभी पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




