ePaper

पूर्व सांसद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

Updated at : 07 Dec 2015 2:27 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद के निधन पर श्रद्धांजलि सभा

अरवल : पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद सिंह के निधन पर भदासी बाजार में श्रद्धांजलि सभा की गयी. सभा में कुर्था विधानसभा के विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा , अरवल के विधायक रविंद्र सिंह सहित स्थानीय विभिन्न दल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के […]

विज्ञापन

अरवल : पूर्व सांसद रामाश्रय प्रसाद सिंह के निधन पर भदासी बाजार में श्रद्धांजलि सभा की गयी. सभा में कुर्था विधानसभा के विधायक सत्यदेव सिंह कुशवाहा , अरवल के विधायक रविंद्र सिंह सहित स्थानीय विभिन्न दल के कार्यकर्ता उपस्थित हुए. कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

इस मौके पर दोनों विधायकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि पूर्व सांसद ने घोसी से अपना राजनीत शुरू किया. वे गरीबों के लिए लगातार संघर्ष करते रहे. उनके निधन से राजनीति के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे फिलहाल पूरा नहीं किया जा सकता है. इस मौके पर शेख परवेज, अर्जुन यादव,मुखिया विजय कुमार मिश्र, डाॅ हक ,रामजनम सिंह, रामेश्वर चौधरी समेत अन्य नेता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन