ePaper

निरीक्षण में गायब मिले गुरुजी

Updated at : 06 Dec 2015 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण में गायब मिले गुरुजी

करपी (अरवल) : डीएम ने वंशी मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण करवाया . सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अपने एक कर्मी को दोनों विद्यालयों को देखने के लिए भेजा. उच्च विद्यालय बंद पाया गया था जबकि मध्य विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित थे. सूत्रों […]

विज्ञापन

करपी (अरवल) : डीएम ने वंशी मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय एवं उच्च विद्यालय का औचक निरीक्षण करवाया . सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष ने अपने एक कर्मी को दोनों विद्यालयों को देखने के लिए भेजा. उच्च विद्यालय बंद पाया गया था जबकि मध्य विद्यालय में कई शिक्षक अनुपस्थित थे.

सूत्रों के अनुसार डीएम ने मध्य विद्यालय के शिक्षकों की उपस्थिति पंजी अपने पास मांगा लिया एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी को दूरभाष पर विद्यालय की जांच करने का निर्देश दिया. डीइओ के निर्देश पर मध्याह्न भोजन के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार 11:40 बजे स्कूल पहुंच कर जांच की.

उन्होंने बताया कि मध्य विद्यालय में शांति कुमारी, मनोज कुमार एवं संतोष कुमार तथा उच्च विद्यालय में श्रीराम अशोक शर्मा,मो एजाज,मुन्नी कुमारी आलोक वर्मा एवं लिपिक अनुपस्थित पाये गये. उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालय में छात्राओं के लिए बेड की कमी थी . उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को भेजा जायेगा.

बाढ़पीड़ितों के लिए माले का कोष संग्रह सात से :अरवल. माले ने चेन्नई बाढ़पीडि़तों की सहायता के लिए कोष संग्रह करने का निर्णय लिया. उक्त आशय की जानकारी कार्यालय सचिव प्रकाश ने दी. इन्होंने बताया कि सात दिसंबर से नौ दिसंबर तक कोष संग्रह के लिए अभियान चलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन