अस्पताल में एंटी रैबिज की सूई नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 6:24 AM
कलेर (अरवल) : स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात सरकार द्वारा लगातार कही जा रही है. लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात तो दूर एक एंटी रैबिज सूई के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बात छोड़ दी जाये जिला अस्पताल में भी ऐंटी रैबिज के इंजेक्शन मौजूद नहीं […]
कलेर (अरवल) : स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात सरकार द्वारा लगातार कही जा रही है. लेकिन स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की बात तो दूर एक एंटी रैबिज सूई के लिए भी लोगों को भटकना पड़ता है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बात छोड़ दी जाये जिला अस्पताल में भी ऐंटी रैबिज के इंजेक्शन मौजूद नहीं है .
पहले यह देखा जाता था कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जो दवाएं उपलब्ध नहीं होती थी लोग सदर अस्पताल में जाकर इलाज कराते थे. दर-दर भटकने के बाद वे बाजार की दुकानों से एंटी रैबिज का इंजेक्शन ले रहे हैं. इस संबंध में अरवल के सिविल सर्जन डाॅ नन्देश्वर प्रसाद ने बताया कि करीब एक सप्ताह से एंटी रैबिज की दवाएं किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में नहीं है. आज रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई है, जिसमें एक दो दिनों के अंदर ही दवा उपलब्ध कराने की बात कही गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










