विभिन्न मांगों को लेकर दिया धरना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Dec 2015 6:22 AM
अरवल : सदर परिसर में भारतीय किसान संघ जिला इकाई ने विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया.धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने की. धरना में वक्ताओं ने कहा कि 70 के दशक के बाद से किसानों की स्थिति बद से बदतर होती चली गयी.आर्थिक विपन्नता के कारण 40 फीसदी किसान खेती से […]
अरवल : सदर परिसर में भारतीय किसान संघ जिला इकाई ने विभिन्न मुद्दों को लेकर एक दिवसीय धरना दिया.धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखदेव यादव ने की. धरना में वक्ताओं ने कहा कि 70 के दशक के बाद से किसानों की स्थिति बद से बदतर होती चली गयी.आर्थिक विपन्नता के कारण 40 फीसदी किसान खेती से हाथ खींच लिए और वे लोग शहर की ओर पलायन कर गये.
वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को आज सातवें वेतन आयोग की सिफारिश लागू करने की बात हो रही है. इस दौरान तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने डीएम को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा. मांगों में कृषि उत्पाद लागत के आधार पर मूल्य देने,धान गेहूं का सरकार निर्धारित मूल्य एवं समय के अंदर खरीद करने, जमीन का पास बुक उपलब्ध कराने ,नहर का आधुनिकीकरण कर अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










