उद्भव के प्रथम बैच का प्रशिक्षण समाप्त

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Nov 2015 5:46 AM

विज्ञापन

वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपूर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को प्रथम बैच का चार दिवसीय उद्धभव प्रशिक्षण का संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण डाॅ उमेश कुमार सिंह , मनोज कुमार एवं कमलेश कुमार के द्वारा दिया गया. प्रशिक्षण में स्वास्थ्य , स्वच्छता ,योग के बारे में […]

विज्ञापन

वंशी (अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपूर प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को प्रथम बैच का चार दिवसीय उद्धभव प्रशिक्षण का संपन्न हुआ. प्रशिक्षण में 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण डाॅ उमेश कुमार सिंह , मनोज कुमार एवं कमलेश कुमार के द्वारा दिया गया.

प्रशिक्षण में स्वास्थ्य , स्वच्छता ,योग के बारे में जानकारी दी गयी. वहीं प्रशिक्षण में विषयगत जानकारी देते हुए वर्ग तीसरा से पांचवीं क्लास तक पढ़ाने की कला विकसीत करना है.समापन के मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मोहन चौधरी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे शिक्षकों से नियमित समय पर विद्यालय पहुंचने की अपील की.

इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय बड़हिया के प्रभारी योगेंद्र शर्मा, मध्य विद्यालय खड़ासीन के सहायक शिक्षक रविशंकर शर्मा,वंशी कल्याण प्रमुख विद्यालय के शिक्षिका शांति कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन