डीएम से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग

वंशी (अरवल) : सोनभद्र एवं माझी ग्राम के किसानों ने बंद पड़े नलकूप को चालू करवाने की मांग जिला पदाधिकारी अालोक रंजन घोष से की है. वहीं किसानों ने राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह जहानाबाद नव निर्वाचित विधायक सोनभद्र निवासी मुंद्रिका प्रसाद सिंह से किसानों की फसल सुरक्षा ,पटवन की व्यवस्था की मांग […]
वंशी (अरवल) : सोनभद्र एवं माझी ग्राम के किसानों ने बंद पड़े नलकूप को चालू करवाने की मांग जिला पदाधिकारी अालोक रंजन घोष से की है. वहीं किसानों ने राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह जहानाबाद नव निर्वाचित विधायक सोनभद्र निवासी मुंद्रिका प्रसाद सिंह से किसानों की फसल सुरक्षा ,पटवन की व्यवस्था की मांग की है.
किसान हीरानंदन सिंह, मनोज शर्मा ,उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सरकार के द्वारा नलकूप पटवन के लिए चालू किया गया जो कुछ ही महीने बाद बिजली केअभाव में बंद हो गया. किसानों ने डीएम से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करवाने की मांग की है ताकि किसानों को खेत पटवन में सुविधा हो सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




