ब्लड बैंक चालू करने की प्रक्रिया पूरी करें

अरवल : स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध तमाम सुविधाओं की जानकारी दी .आम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी पीएचसी में प्रचुर मात्रा में दवा उपलब्ध रखने को कहा गया. इन्होंने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी नन्ददेश्वर प्रसाद से सदर अस्पताल में […]
अरवल : स्थानीय विधायक रविंद्र सिंह ने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के साथ बैठक की. इस दौरान सरकार द्वारा उपलब्ध तमाम सुविधाओं की जानकारी दी .आम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए सभी पीएचसी में प्रचुर मात्रा में दवा उपलब्ध रखने को कहा गया. इन्होंने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी नन्ददेश्वर प्रसाद से सदर अस्पताल में चिकित्सकों की उपलब्धता की भी जानकारी ली. एससीएनयू भवन के पहुंच पथ के लिए प्राक्कलन बनवाने का निर्देश भी दिया .
वहीं अस्पताल के समीप गड्ढे को भरने के साथ साथ ए सी कमरा बनाने की दिशा में तत्परता लाने को कहा . ब्लड बैंक चालू करने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा .सिविल सर्जन अरवल से अर्द्धनिर्मित भवन को शीघ्र पूरा करने के लिए विभाग से संपर्क करने को कहा .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




