नहीं खुला बीज वितरण केंद्र

करपी(अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के बीज वितरण संस्थान मेगा बीज भंडार के नहीं खुलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है. भाजपा जल प्रबंधन के जिलाध्यक्ष नारायण शर्मा, विमल शर्मा, श्रीराम शर्मा, महाराणा सिंह, राम लखन सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि किसान 10 बजे से तीन बजे तक बीज भंडार केंद्र पर […]
करपी(अरवल) : सोनभद्र वंशी सूर्यपुर प्रखंड के बीज वितरण संस्थान मेगा बीज भंडार के नहीं खुलने से किसानों में आक्रोश व्याप्त है. भाजपा जल प्रबंधन के जिलाध्यक्ष नारायण शर्मा, विमल शर्मा, श्रीराम शर्मा, महाराणा सिंह, राम लखन सिंह समेत कई लोगों ने बताया कि किसान 10 बजे से तीन बजे तक बीज भंडार केंद्र पर बीज के लिए बैठे रहे लेकिन केंद्र नहीं खुला.
उन लोगों ने बताया कि वंशी में आयोजित रबी महोत्सव में जिला कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के समक्ष इन विसंगतियों को रखा गया था. इसके बावजूद भी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हुई. इन विसंगतियों को दूर करवाने की मांग जिला पदाधिकारी से किसानों ने की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




